कैंपियरगंज: कैंपियरगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी नवापीर के पास से हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंपियरगंज पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान नवापीर के पास से, हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कार्यवाही करते हुए, अभियुक्त संजय पुत्र विंध्याचल को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।