काशी विश्वनाथ मंदिर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
Sadar, Varanasi | Sep 19, 2024 वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती के दौरान परकोटे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मंदिर के गर्भगृह के पूर्वी गेट का ऊपरी हिस्सा जलने लगा, जिससे श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।