फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खन्नी नवादा में सड़क किनारे भरे पानी के गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के खन्नी नवादा में सड़क किनारे भरे पानी के गड्ढे में डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपनी मौसी की बेटी की शादी में गया था लौटते वक्त हादसा हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।