फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तारा ख़ास में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या का आरोप
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के तारा ख़ास में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद महिला के परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।