गुना नगर: श्रीराम कॉलोनी कलारी के पास अमानक प्लास्टिक गिलास बेचने पर छापामार कार्यवाही, तीन किराना दुकानों पर जुर्माना
गुना नगर पालिका के श्रीराम कॉलोनी कलारी के पास नगर पालिका टीम ने छापामार कार्यवाही की। स्वच्छता निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने 9 जुलाई को बताया, दुकान अंशु किराना स्टोर, धाकड़ किराना भंडार, भार्गव किराना एवं जनरल स्टोर पर अमानक प्लास्टिक गिलास बेच रहे थे दुकानों के पास बेहद गंदगी थी। छापामार कार्रवाई में प्लास्टिक ग्लास जप्त कर ₹3000 जुर्माना किया गया।