कनाड़िया: कलयुगी पति की बर्बरता कनाड़िया क्षेत्र में बीच सड़क पर पत्नी को बाल पकड़कर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा
गुरुवार 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कलयुगी पति की इस दरिंदगी ने पूरे इंदौर को झकझोर कर रख दिया है। वारदात कनाडिया थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक विवाहिता अपनी जान बचाने के लिए बीच सड़क पर तड़पती रही। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पीड़िता की मां रामसभा बाई मालवीय निवासी स्कीम नंबर 54, विजय नगर ने थाने पहुँचकर अपनी बेटी पर हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई