झालरापाटन: झालावाड़ के हार्डकोर मुजरिम प्रदीप मीणा को एक साल की निरुद्द, हाई कोर्ट ने राजपाशा की निरुद्दगी को उचित ठहराया
हाई कोर्ट की एडवाइजरी बोर्ड ने हार्डकोर अपराधी प्रदीप मीणा की राजपाशा निरुद्दगी को उचित ठहराया है। बोर्ड ने प्रदीप मीणा को एक साल के लिए निरुद्ध करने का आदेश दिया है। गुरुवार शाम 4:00 बजे एसपी करेले की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बोर्ड के तीन जजों ने इस मामले में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की दलीलें सुनीं।