झालरापाटन: हीरया खेड़ी गांव में तीन भाइयों ने पड़ोसी युवक को चाकू मारकर किया घायल
झालावाड़ के सीमावर्ती हीरयाखेड़ी गांव में मामूली विवाद में तीन भाइयों ने पड़ोसी युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार दोपहर 12:00 बताया कि हीरया खेड़ी के रहने वाले आकाश का पड़ोस में देने वाले कुलदीप और उसके दो भाइयों से मामूली बात पर विवाद हो गया था।