झालरापाटन: बड़का गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
झालावाड़ के बड़का गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। डग थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शव पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि डग के पथरी मोहल्ले का रहने वाला गोपाल चोमहला से डग आ रहा था लेकिन बड़का गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।