शाहबाद: 31 बार रक्तदान करने वाले दुर्गा प्रसाद को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान
Shahbad, Baran | Sep 15, 2026 अयोध्या के दर्शन नगर में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में शाहाबाद तहसील के पेनावदा निवासी रक्तदाता एवं समाजसेवी दुर्गा प्रसाद प्रजापति को राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। रक्तकोष फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद ने 31 बार रक्तदान करने के साथ लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।