हटा: मड़ियादो में पावर हाउस के पास बाइक सवार गिरे, डायल-112 ने तत्परता दिखाते हुए 2 घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल
Hatta, Damoh | Apr 14, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र के कलकुआ मार्ग पर पावर हाउस के पास बाइक सवारो के अनियंत्रित होकर गिरने की सूचना पर डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया आरक्षक निशांत वैष्णव,एवं पायलट राहुल ने घटनास्थल दुर्घटना में दीपक गौंड पिता मथुरा गौंड और सोनू पिता उम्मेदा गौंड दोनो निवासी भुरखेड़ा थाना मड़ियादो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा