ग्वालियर गिर्द: कुंअरपुर में पथराव और मारपीट के बाद तनाव, पीडित परिवार ने लगाई सुरक्षा की गुहार
ग्राम कुंअरपुर में क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड लेता दिखाई दे रहा है।पहले क्रिकेट के विवाद में बाप बेटे पर फायरिंग का आरोप लगाया गया था।अब राजावत परिवार ने भी फरियदी पक्ष अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर आरोप लगाए है। कुछ समय पहले फरियादी पक्ष पर गौवंश की हत्या का आरोप लगा था उस समय इस परिवार ने राजावत परिवार से अपने समर्थन में मदद मांगी थी।