नगड़ी: झारखंड हाईकोर्ट के पास कार और ऑटो की टक्कर, दोनों वाहनों में लगी आग
Nagri, Ranchi | Apr 10, 2026 झारखंड हाईकोर्ट के पास गुरुवार की रात करीब नौ बजे कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने से पहले ही दोनों गाड़ी बुरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि कार और ऑटो दोनों विपरीत दिशा में आ रहे थे, जिसके बाद सीधी भिड़ंत हो गई।