सुपौल: आंधी-तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, प्रशासन जुटा पटरी पर लाने में, जिला परिषद सदस्य ने किया सब-स्टेशन का निरीक्षण
Supaul, Supaul | May 2, 2026 सुपौल जिले में पिछले तीन दिनों से आए आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित रही, जिससे आमजनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बाधित बिजली व्यवस्था को शीघ्र बहाल करने के उद्देश्य से जिला परिषद सदस्य रजनीश सिंह ने कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता, सुपौल के साथ परसरमा पावर सब-स्टेशन का निरीक्षण किया।