कतरीसराय थाना क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पुलिस की सक्रियता से होली पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। हालांकि सैदपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना गुरुवार की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।