इस दौरान उन्होंने दोनों संस्थानों में जनसुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं स्वच्छता व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम उप जिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब तथा दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया।