बड़वानी: शहर में सीवरेज लाइन डालने के काम में बाल मजदूरों का सहारा, शनिवार रात काम करने के वीडियो आए सामने
बड़वानी शहर में जारी सीवरेज के काम में बाल मजदूरी का मामला सामने आया है। दरअसल जिला मुख्यालय के योग माया मंदिर रोड पर एक सीवरेज कंपनी द्वारा नाबालिग बच्चों से काम करवाया जा रहा था। यह घटना शनिवार रात जिसके दृष्य सामने आने पर अलग-अलग कंटेंट के साथ मीडिया में छाए हुए हैं, जहां बच्चों से चैंबर बनाने और खोदी गई सड़क को फिर से बनाने का काम किया जा रहा था।