अंबिकापुर: अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की कुचलने से हुई मौत, कई लोग हुए घायल
आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को शाम 7:15 में अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर भिठी गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने तीन लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू होकर पहले सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी और फिर एक ट्रक से जा टकराया।