अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 में स्थित किराने की दुकान में हुई चोरी,सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 35 में स्थित कान्हा किराना स्टोर पर एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।अज्ञात चोर दुकान से नगदी,ड्राई फ्रूट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गया हैं।दुकान के मालिक मनोज साहनी ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।