हरदोई: नीट अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत, रोडवेज बसों में आधे किराए पर सफर का मिलेगा लाभ
Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।