मानसी: मानसी नगर पंचायत में आवास योजना के लिए डीएम से मिले वार्ड पार्षद, दस्तावेज जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की
Mansi, Khagaria | Oct 25, 2024 नगर पंचायत मानसी में शुक्रवार को दिन में दो बजे महापर्व छठ पूजा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना को नगर कार्यालय मानसी में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी मानसी द्वारा सभी वार्ड पार्षद को निर्देश दिए गए की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने वाले सभी लाभुकों को पांच दिनों के अंदर ही सभी दस्तावेज जमा करने के आदेश दिए।