बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट) के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान मंगलवार करीब 11 बजे गन्ना संस्थान में एकत्र हुए। वे अपनी समस्याओं को लेकर तहसील फतेहपुर की ओर कूच करने की तैयारी में थे। किसानों के कूच की सूचना पर एसडीएम सदर आनंद तिवारी पहुंचे।