हरदोई: सुरसा के बौसरा गांव के पास नाइटी पहने महिला की देखी गई डेड बाडी,छानबीन में जुटी पुलिस,नहीं हो सकी पहचान
Hardoi, Hardoi | Aug 11, 2024 शनिवार की सुबह कुछ राहगीर सुरसा थाने के बौसरा गांव के पास से निकल रहे थे,उसी बीच वहां सड़क के किनारे एक 40 वर्षीय महिला की डेड बाडी पड़ी हुई देखी। महिला नाइटी पहने हुए थी। इसका पता होते ही वहां आस-पड़ोस के गांव वाले पहुंच गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई, उसकी काफी कोशिशों के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी।