मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र में हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, संयुक्त अभियान में 1.49 किलो हाथी के दांत बरामद
जनपद के वन विभाग की संयुक्त टीम को गोपनीय सूचना मिली थी इसी सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर 1:00। लालगंज रेंज की टीम ने जिगना क्षेत्र में स्थित बाबा कलेश्वर मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो हाथी दांत एक हाथी का जबड़ा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल। तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।