गैरतगंज: गैरतगंज में आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट का वितरण
गैरतगंज तहसील में ‘सुपोषित रायसेन अभियान’ के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के लिए फूड किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैरतगंज में संपन्न हुआ, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष श्री मिंटू सिंघई मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बुधवार सुबह 9:30 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम कलेक्टर रायसेन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के