चास: रेलवे कार्य के चलते 14 मई को तलगड़िया-मानपुर मार्ग रहेगा बंद, बदला गया रूट
Chas, Bokaro | May 12, 2026 बोकारो जिला अंतर्गत रेलवे दोहरीकरण कार्य के चलते 14 मई को तलगड़िया-मानपुर मार्ग पर पुल संख्या-423 ए एनएचएस को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। छोटे और हल्के वाहनों के लिए पुल संख्या-421 ए एनएचएस से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों का इस मार्ग पर प्रवेश वर्जित रहेगा।