जमुई: पिडरोन गांव में सुलेशन पीने के बाद छात्र हुआ बेहोश, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरोन गांव में सुलेशन पीने के बाद कृष्ण सिंह के पुत्र मोहित कुमार बेहोश हो गया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।