चकिया: पालपुर में नीम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी, पारिवारिक तनाव में आत्महत्या की आशंका
शहाबगंज के पालपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय रामकिशुन शर्मा उर्फ चितरू शर्मा पुत्र शिवनाथ शर्मा का शव गांव के उत्तर दिशा स्थित पोखरे के पास नीम के पेड़ से लोहे के तार के सहारे लटका मिला। पारिवारिक तनाव में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मामले मे पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर 02 बजे बताया गया की मामले मे जाँच की जा रही है।