बुरहानपुर: पुलिस ने अवैध हथियारों पर चलाया रोलर, 69 पिस्टल व बंदूक सहित 15 कारतूस नष्ट किए, वीडियो वायरल
बुरहानपुर पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे अपराधों में जप्त अवैध फायर आर्म्स का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 29 प्रकरणों में जप्त कुल 69 अवैध फायर आर्म्स एवं 15 कारतूसों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण जोन के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के मार्गदर्शन मिला।