रहटगांव: रहटगांव सहित जिलेभर में गर्भवती महिलाओं की 4 जांचें, उच्च जोखिम मामलों की निगरानी
हरदा में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अहम निर्देश जारी किए हैं। आज 15 जुलाई शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि रहटगांव सहित जिले के सभी क्षेत्रों में प्रत्येक गर्भवती महिला का अनिवार्य रूप से पंजीयन कराया जाए।