फारबिसगंज: वार्ड-4 में फारबिसगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने सड़क का किया शिलान्यास
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित मनोज स्वर्नकार के घर से महावीर साह के घर तक करीब 10 लाख 87 हज़ार रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को चार बजे मुख्य पार्षद वीणा देवी ने वार्डवासियों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया.