फारबिसगंज: बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने कहा, फारबिसगंज मार्केट यार्ड में गुणवत्ता पूर्ण कार्य होना चाहिए
बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम ने मंगलवार को दो बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा मार्केटिंग यार्ड में गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो. इस मौके पर उन्होंने कहा फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति में जिर्णोद्धार कार्य चल रहा है इस में गुणवत्तापूर्ण कार्य हो. उन्होंने इस मामले को अधिकारियों को देखना चाहिए.