फारबिसगंज: फारबिसगंज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी
अग्निशमन विभाग के द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक मानाये जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब फारबिसगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में अवस्थित अग्निशमन कार्यालय के परिसर से प्रभारी अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के नेतृत्व में अग्निशमन के जवानों व कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाला.