रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के सांचौर सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से हुई घायल
Raniwara, Jalor | Feb 18, 2024 जालौर जिले के रानीवाड़ा से सांचौर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दी हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय अस्पताल रानीवाड़ा लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद आगे रेफर कर दिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।