रानीवाड़ा: रानीवाडा के खेल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री वर्चुअल करेंगे संवाद
Raniwara, Jalor | Feb 15, 2024 रानीवाडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजन के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई ने बताया कि 16 फरवरी को शहर के राजकीय खेल मैदान में सवेरे 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए मैदान में पांडाल लगाया गया है।