रानीवाड़ा: बड़गांव अन्नपूर्णा रसोई केंद्र का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण
Raniwara, Jalor | Feb 17, 2024 रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने रानीवाड़ा के निकट बड़गांव गांव पहुंचकर अन्नपूर्णा रसोई केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली, एवंअन्नपूर्णा रसोई केंद्र में आने वाले लोगों से जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने अन्नपूर्णा रसोई केंद्र में भोजन चखा एवं मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।