Apex Women's Club Sangaria
एपेक्स वूमेन क्लब (रजि.) संगरिया द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
संगरिया की आवाज़।
आज एपेक्स वूमेन क्लब (रजि.) संगरिया की टीम द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संगरिया में सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब की व्यवस्थापिका पूर्व अध्यक्ष Sundri Soni ने बताया कि महिला सेवा प्रकल्प का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं स्वस्थ बनाना तथा उनके शारीरिक, बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए निरंतर कार्य करना है। इसी उद्देश्य के साथ गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित कर उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
क्लब की वर्तमान अध्यक्ष डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के साथ-साथ हीमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य बनाए रखने तथा एनीमिया से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उचित खान-पान के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी।
शिविर प्रभारी नवनीत कौर ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।
इस सेवा कार्य की पहल करने वाली जिला महिला समन्वयक किरण गर्ग ने गर्भवती महिलाओं के लिए गुड़-चना एवं केले की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा, RCHO विद्यार्थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ श्रीमती मोनिका, डॉ. कुलदीप एवं नर्सिंग स्टाफ श्रीमती राजवीर, गुरप्रीत सहित समस्त चिकित्सा टीम का सहयोग रहा।
क्लब की वरिष्ठ सदस्य नीरू गोस्वामी एवं सिमरन ग्रोवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्त चिकित्सा टीम का सहयोग प्रदान करने के लिए एपेक्स वूमेन क्लब की ओर से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Aug 28, 2026