शाजापुर: दीपावली पर प्रॉपर्टी बाजार में आया बूम, पंजीयक कार्यालय में देर शाम तक रजिस्ट्री
शाजापुर में धनतेरस और दीपावली पर्व को देखते हुए पंजीयक कार्यालय में देर शाम तक रजिस्ट्री हो रही है। पंजीयन कार्यालय में पूरा स्टाफ अधिक से अधिक रजिस्ट्री करने के लिए तत्पर है। दीपावली पर्व के चलते 50 से 60 स्लाट बुक किए जा रहे हैं। पंजीयन कार्यालय में भी भीड़ नजर आ रही है। स्लाट बुक करने वालों की संख्या बढ़ रही है।