Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
Rahulgandhi
यूपी
samarindia
PM Modi बोले- वैसे जन्मदिन नहीं मनाता हूं, फिर महिला से कही ये बात | PM Modi Birthday #Shorts
Fatehabad, Agra
| Sep 17, 2026
#shorts
MORE NEWS
केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जून 2026 में कहा था कि देश में करीब 4 करोड़ पक्के घर नागरिकों को मिल चुके हैं और 2 करोड़ अन्य घर निर्माणाधीन हैं। . . . . #PMModi #PMAY #PradhanMantriAwasYojana #HousingForAll #PMAYG #PMAYUrban #ModiGovernment #GovernmentSchemes #IndiaNews #Development #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में क्षत्रिय करणी सेना (युवा) के जिलाध्यक्ष सचिन राघव की सरेराह पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मारे और बेल्ट से पीटा। इस दौरान कथित तौर पर उनसे ‘जय भीम’ के नारे भी लगवाए गए। बताया जा रहा है कि वाल्मीकि समाज के महापुरुष को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप के बाद यह घटना हुई। मामले में पुलिस कार्रवाई और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। . . . . #Aligarh #AligarhNews #SachinRaghav #KarniSena #KshatriyaKarniSena #ValmikiSamaj #JaiBhim #ViralVideo
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी के 51 साल बाद एक बुजुर्ग दंपति के रिश्ते में तलाक की नौबत आ गई। 70 वर्षीय पत्नी और 75 वर्षीय पति के बीच विवाद के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग कराई, जिसके बाद पति ने हर महीने पत्नी को 5 हजार रुपये देने का वादा किया। दोनों के चार बेटे हैं, जिनमें दो वकील और दो दुकानदार हैं। News Copy: बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शादी के 51 साल बाद एक बुजुर्ग दंपति का रिश्ता तलाक की दहलीज तक पहुंच गया। विवाद का मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों को बुलाकर काउंसिलिंग की। बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता कराया गया। बताया गया कि 70 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय उसके पति के चार बेटे हैं। इनमें दो बेटे वकील हैं, जबकि दो बेटे दुकानदार हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते दो बेटों ने मां और दो बेटों ने पिता को अपने साथ रख लिया। इसके बाद धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ती गईं और दोनों की बातचीत तक बंद हो गई। कुछ दिन पहले पति अपनी वृद्ध पत्नी को अपने साथ ले आया। इसी दौरान पत्नी की तबीयत खराब हो गई और उसने दवाई के लिए पति से पैसे मांगे। पति द्वारा पैसे देने से इनकार करने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि बात तलाक तक पहुंच गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया। काउंसिलिंग के दौरान पति ने पत्नी की देखभाल करने और हर महीने 5 हजार रुपये पत्नी को देने का वादा किया। पुलिस की काउंसिलिंग के बाद बुजुर्ग दंपति के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया। 51 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को टूटने से बचाने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और पति से पत्नी को किसी तरह की परेशानी न होने देने का भरोसा लिया। . . . . #Bulandshahr #BulandshahrNews #UPNews #UttarPradesh #OldCouple #ElderlyCouple #Marriage #DivorceCase #PoliceCounselling #FamilyDispute #Counselling #UPPolice #ViralNews #LatestNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामआसरे कुशवाहा के पार्टी में शामिल होने को लेकर बयान दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि रामआसरे कुशवाहा “बहुत जिम्मेदार, वरिष्ठ और सम्मानित” व्यक्ति हैं तथा उनके पार्टी में आने से PDA की ताकत और मजबूत होगी। . . . . #AkhileshYadav #RamAshrayKushwaha #SamajwadiParty #SP #PDA #UttarPradesh #UPPolitics #PoliticalNews #AkhileshYadavStatement #UPNews #LatestNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
नासिक के निफाड़ में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर अनोखा विरोध देखने को मिला। युवा सेना के जिला प्रमुख विक्रम रंधावे 4-5 आवारा कुत्तों को बोरी में लेकर निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए कुत्तों को मुख्य अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। , . . . #Nashik #NashikNews #Niphad #StrayDogs #StrayDogIssue #YuvaSena #VikramRandhave #Maharashtra #Maharashtra
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
PM Modi के जन्मदिन पर मुस्लिम महिलाओं ने काटा केक | Ranchi News | #Shorts #TrendingNews
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर दुबई के बुर्ज खलीफा से उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। दुनिया की सबसे चर्चित इमारतों में शामिल बुर्ज खलीफा पर इस खास मौके का शानदार नजारा देखने को मिला। . . . . #PMModi #NarendraModi #PMModiBirthday #BurjKhalifa #Dubai #UAE #BirthdayWishes #ModiBirthday #India #DubaiNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026
पीपलखेड़ा में भाकियू सेवक ने चलाया जनसंपर्क अभियान, 11 अक्टूबर की महापंचायत में किसानों से पहुंचने की अपील चरथावल/मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के कार्यकर्ताओं ने आगामी स्थापना दिवस समारोह एवं किसान महापंचायत को लेकर पीपलखेड़ा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे रतनपुरी, खतौली, मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (सेवक) का स्थापना दिवस समारोह एवं किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार गांव-गांव जाकर किसानों एवं ग्रामीणों से संपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि महापंचायत को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हैं और किसानों को कार्यक्रम की जानकारी देकर शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। किसानों की समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श संगठन के मुताबिक स्थापना दिवस समारोह के साथ आयोजित होने वाली किसान महापंचायत में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। . . . . #Muzaffarnagar #PipalKheda #BKUSevak #KisanMahapanchayat #KisanNews #Ratanpuri #Khatauli #SugarcanePayment #MSP #ElectricityProblem #FarmerIssues
Fatehabad, Agra | Sep 17, 2026