DM कपिल सिंह व SP श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपील करते हुए कहा कि श्रमिक भाई-बहन किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। जनपद प्रशासन श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।यदि किसी भी श्रमिक को मजदूरी, कार्यस्थल अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।