बदायूं: परवेज नगर और सलेमपुर गांव के बीच तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक बाइक सवार की हुई दर्दनाक मौत।
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 गुरुवार को तीन बजे के समय बदायूं के कोतवाली बिसौली थाना क्षेत्र के परवेज नगर और सलेमपुर गांव के बीच तेज रफ्तार बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे एक बाइक सवार टिंकू उर्फ अजीतकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो अलग-अलग बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।