गुना नगर: बर्रूखेड़ी गांव में मूंग काटने आई महिला मजदूर की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गुना जिले में धरनावदा थाना की पुलिस चौकी झागर के ग्राम बर्रुखेड़ी में 12 जून शाम को तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम छापरी निवासी 55 वर्षीय केसर बाई पत्नी रामदयाल भील की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गांव की महिलाओं के साथ मजदूरी से मूंग की फसल काटने आई थी। पुलिस ने जिला अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम कराया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।