परिहार: आज सतुआन, कल मनाया जाएगा जुड़ शीतल पर्व
परिहार क्षेत्र में पारंपरिक लोक आस्था का पर्व सतुआन आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लोग सत्तू, आम और अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत की कामना करते हैं। वहीं, कल जुड़ शीतल पर्व मनाया जाएगा, जिसमें घरों की साफ-सफाई कर ठंडे जल का छिड़काव किया जाता है। इस दिन बासी भोजन ग्रहण करने की परंपरा भी है। मान्यता है कि इससे स