मंदसौर: बेलारा-पलेवना मार्ग पर ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घायल, ट्रक चालक फरार
मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में बेलारा और पलेवना गांव के बीच 29 मई शाम 4 बजे ट्रक और टू व्हीलर की टक्कर में ग्राम कामलिया निवासी पर्वतलाल की मौके पर मौत हो गई, हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना गोंड गंभीर घायल हुईं। उन्हें जिला अस्पताल मंदसौर में भर्ती कराया गया, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया,