दरभंगा: दरभंगा नगर निगम परिसर में मजदूर दिवस पर बिहार राज्य इंप्लाइज बॉडी संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित
मजदूर दिवस के अवसर पर बिहार राज्य इंप्लॉइज बॉडी एसोसिएशन द्वारा दरभंगा नगर निगम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष सह वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन और प्रमंडलीय पार्षद महासंघ के अध्यक्ष सह वार्ड 13 पार्षद राजीव सिंह भी उपस्थित रहे।