पौड़ी: नशे में चलने वाले 18 चालकों के वाहनों को सीज कर, पुलिस ने चालकों की डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की
Pauri, Garhwal | May 10, 2025 बीते रोज जनपद में सभी थाना व यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन व रात में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 18 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिसमें कोटद्वार पुलिस द्वारा 13, लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा तीन तथा श्रीनगर पुलिस द्वारा दो वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।