बिशुनपुरा: अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त, युवक घायल
गरनाहा गांव निवासी शिव प्रसाद राम के पुत्र आकाश कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, आकाश कुमार अपने गांव गरनाहा से रेहला जा रहा था। इसी दौरान गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं।