हरिहरगंज: चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर हरिहरगंज में भाजपा का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
हरिहरगंज भाजपा मंडल इकाई द्वारा मंडल अध्यक्ष बलू बलराम के नेतृत्व व अध्यक्षता में चरमराई बिजली व्यवस्था के विरोध में बुधवार के दोपहर 2:00बजे प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज तथा अनियमित आपूर्ति के खिलाफ नारेबाजी किया।