कांके: सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर मानदेय भुगतान की मांग को लेकर NRHM और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2026 सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मानदेय भुगतान की मांग को लेकर NRHM और आउटसोर्सिंग कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे NRHM और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।