चिनिया: सड़क हादसे से ज्यादा अस्पताल की बदहाली बनी चर्चा, डॉक्टर नहीं मिले, एंबुलेंस ने भी खड़े किए हाथ, इलाज के इंतजार में तड़प
Chinia, Garhwa | Jul 28, 2026 चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तीन युवक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। बिलैतीखैर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान छतैलिया गांव निवासी कमलेश कोरवा (22 वर्ष), पिता सोम